Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से लेकर Galaxy Watch 9 तक की कीमतें लॉन्च से पहले लीक, जानें कितनी होगी कीमत

सैमसंग का गैलेक्सी अनपैक्ट इवेंट 22 जुलाई को हो सकता है लेकिन उससे पहले लॉन्च वाली सभी डिवाइस Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8, Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 की कीमतें लीक हो गई हैं।

Samsung अपने अगले Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में कई नए प्रीमियम डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इस महीने के आखिर में Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8, Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 से पर्दा उठा सकती है। लॉन्च से पहले इन सभी डिवाइसों की संभावित यूरोपीय कीमतें ऑनलाइन लीक हो गई हैं, जिससे इनके प्राइस रेंज का अंदाजा लग गया है।

Samsung Galaxy Z Flip 7

22 जुलाई को हो सकता है Galaxy Unpacked इवेंट

Galaxy Z Fold 8 Ultra होगा सबसे महंगा फोल्डेबल

लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra कंपनी का अब तक का सबसे प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,199 यूरो (करीब ₹2.40 लाख) हो सकती है। वहीं, 512GB मॉडल की कीमत 2,399 यूरो (करीब ₹2.60 लाख) और 1TB वेरिएंट की कीमत 2,799 यूरो (करीब ₹3 लाख) तक पहुंच सकती है।

End of Feed