Samsung Galaxy Z Fold 7, Flip और Watch 8 सीरीज की सेल शुरू, जानें कीमत

Samsung ने कुछ दिन पहले ही भारतीय बाजार में अपनी नई फोल्डेबल सीरीज को लॉन्च किया था। इसके साथ ही कंपनी ने Galaxy Watch 8 को भी बाजार में पेश किया था। आपके लिए गुड न्यूज है कि अब आप सैमसंग के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। इनकी सेल भारत में शुरू हो गई है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 Sale: साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग की तरफ से हाल ही में भारतीय बाजार में 7th जनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किए गए थे। इस नई फोल्डेबल सीरीज को कंपनी ने 7 जुलाई को पेश किया था। अगर आप इस सीरीज से कोई स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Samsung Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7, Z Flip 7 FE, Watch8 और Watch8 Classic की सेल भारत में शुरू हो गई है। आइए आपको इनकी कीमत, सेल और फीचर्स की डिटेल जानकारी देते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 7 Sale

सैमसंग ने अपनी प्रीमियम सीरीज में एक से बढ़कर एक फीचर्स दिए हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

लंबे इंतजार के बाद फैंस के लिए अब Samsung Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7, Z Flip 7 FE, Watch8 और Watch8 Classic खरीदारी के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। आप इन डिवाइसेस को सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और Flipkart से खरीद सकेंगे।

End of Feed