Samsung Galaxy Z Flip5 512GB की धड़ाम हुई कीमत, Amazon में 46,000 रुपये की मिल रही है सीधी छूट

फ्लिप स्मार्टफोन चाहते हैं लेकिन बजट कम है तो आपके लिए गुड न्यूज है। अमेजन में ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल लाइव हो चुकी है। इस सेल में कंपनी ग्राहकों को सैमसंग के प्रीमियम Galaxy Z Flip5 के 512GB वेरिएंट पर धांसू डील ऑफर कर रही है।

Samsung Galaxy Z Flip5 Price Drop: पिछले कुछ सालों में फ्लिप और फोल्डेबल स्मार्टफोन का क्रेज तेजी से बढ़ा है। अगर आप सिर्फ महंगे होने की वजह से स्टाइलिश फ्लिप फोन को नहीं खरीद पा रहे थे तो अब आपके पास शानदार मौका है। अमेजन में Great Freedom Festival Sale लाइव हो चुकी है और इस सेल में आप प्रीमियम फ्लिप और फोल्डेबल स्मार्टफोन को बेहद अफोर्डेबल प्राइस रेंज में खरीद सकते हैं। अमेजन ने अपनी नई सेल में Samsung Galaxy Z Flip5 की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। अब आप इसे इसकी रियल प्राइस से करीब आधे दाम में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy Flip 5

सैमसंग के प्रीमियम फ्लिप स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका। (फोटो क्रेडिट-Digit)

साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग (Samsung) के पास अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। कंपनी के फ्लिप स्मार्टफोन की कीमत नॉर्मल एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स से काफी ज्यादा है। ऐसे में अधिकांश लोग इन्हें खरीदने के लिए डिस्काउंट ऑफर (Discount Offer) का इंतजार करते हैं। अगर आप भी सैमसंग के फ्लिप स्मार्टफोन की कीमत कम होने का इंतजार कर रहे थे तो अब आप सेल ऑफर(Sale Offer) में सस्ते में खरीद सकते हैं। आइए आपको Samsung Galaxy Z Flip5 की नई कीमत और उसके फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं।

End of Feed