कम हो गई Samsung Galaxy Z Flip 5 की कीमत, यहां मिल रहा दमदार डिस्काउंट

Samsung Galaxy Z Flip 5 Price Cut in India: सैमसंग गैलेक्सी फ्लिप 5 में 6.7 इंच का फुलएचडी प्लस डायनामिक एमोलेड 2X इनफिनिटी डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा फोन में 3.4 इंच का सुपर एमोलेड कवर डिस्प्ले भी मिलता है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ 512 जीबी तक स्टोरेज मिलता है।

Samsung Galaxy Z Flip 5 Price Cut in India: सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 को गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 के साथ जुलाई 2023 को भारत में लॉन्च किया गया है। अब कंपनी नए गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 फोल्डेबल्स फोन की लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है और इसी कारण गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 (Samsung Galaxy Z Flip 5) पर दमदार डिस्काउंट मिल रहा है। यदि आप भी कम कीमत में सैमसंग फोल्डेबल फोन को अपना बनाना चाहते हैं तो यह इस फोन को खरीदने का सही समय है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Samsung Galaxy Z Flip 5

Samsung Galaxy Z Flip 5

अमेजन पर सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Flip 5

1,02,999 रुपये कीमत वाले गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 को अमेजन पर 6 हजार रुपये डिस्काउंट के साथ 96,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा अमेजन फ्लैट 20,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट कूपन दे रहा है। इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड धारक अतिरिक्त 14,000 रुपये की छूट का लाभ उठा सकते हैं, जिससे प्रभावी कीमत 75,999 रुपये तक कम हो जाएगी।

End of Feed