Samsung Galaxy Unpacked 2024: इस साल का सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 10 जुलाई, 2024 को होने की उम्मीद है। इस इवेंट में कंपनी अपने सबसे पावरफुल फोल्डेबल फोन गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 और जेड फ्लिप 6 मॉडल को लॉन्च कर सकती है। हालांकि, सैमसंग ने अभी तक इवेंट के लिए आधिकारिक लॉन्च तारीख और स्थान की घोषणा नहीं की है, लेकिन यह संभवतः पेरिस में ओलंपिक 2024 के समय के आसपास हो सकता है। इस इवेंट में नए फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ गैलेक्सी रिंग और नई स्मार्टवॉच सीरीज भी लॉन्च हो सकती है।
Galaxy Unpacked 2024 (image Credit-Samsung)
ये भी पढ़ें: Tech Bazaar: गेमिंग के हैं शौकीन तो इन दमदार फोन का जान लें रिव्यू, व्हाट्सएप पर ऐसे देखें ट्रेन स्टेटस
सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड क्या है?
एप्पल की तरह सैमसंग भी हर साल दो बड़े लॉन्च इवेंट आयोजित करता है, जिसमें पहला गैलेक्सी एस सीरीज फोन के लिए लॉन्च इवेंट और दूसरा-गैलेक्सी फोल्ड सीरीज के लिए लॉन्च इवेंट। इस साल सैमसंग ने अपने गैलेक्सी एस 24 सीरीज को जनवरी में लॉन्च कर दिया है। कंपनी अपने प्रीमियम फोल्डेबल फोन को सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च करती है।
पिछले साल Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 को जुलाई में ही लॉन्च किया गया था। अब इस साल के सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2024 में नए गैलेक्सी जेड फोल्ड और गैलेक्सी जेड फ्लिप फोन मार्केट में आ सकते हैं।
गैलेक्सी अनपैक्ड में लॉन्च होंगे ये डिवाइस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैलेक्सी अनपैक्ड में सैमसंग संभवतः अगली जनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन: गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 और गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 की घोषणा कर सकता है। इसके अलावा, कंपनी अपनी सैमसंग गैलेक्सी रिंग का भी खुलासा कर सकती है जिसे गैलेक्सी एस24 सीरीज के लॉन्च इवेंट और मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (एमडब्ल्यूसी) 2024 में पेश किया गया था।
इस इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी वॉच 7 सीरीज की घोषणा करने की उम्मीद है जिसमें एक गैलेक्सी वॉच 7 अल्ट्रा शामिल हो सकती है। हार्डवेयर के अलावा, सैमसंग फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए नए AI फीचर्स की भी घोषणा कर सकता है, जिसमें गैलेक्सी S24 सीरीज के कुछ फीचर्स शामिल हो सकते हैं।
