Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, Pro और Ultra मॉडल में आएगा नया कैमरा डिजाइन

लीक रिपोर्ट में Galaxy S27 सीरीज के डिस्प्ले साइज को लेकर भी जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि Galaxy S27 Pro में 6.47 इंच की स्क्रीन मिल सकती है। वहीं, Galaxy S27+ में 6.66 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है।

साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग अपने करोड़ों फैंस के लिए जल्द ही Samsung Galaxy S27 Series को लेकर आने वाली है। इस अपकमिंग सीरीज को लेकर लीक्स भी सामने आने लगी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज में डिजाइन से लेकर बैटरी और डिस्प्ले तक कई बड़े बदलाव कर सकता है। इस सीरीज में चार मॉडल लॉन्च होने की उम्मीद है, जिनमें Galaxy S27, Galaxy S27+, Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra शामिल हो सकते हैं। Samsung Galaxy S27 सीरीज के लॉन्च को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी इसे जनवरी या फरवरी 2027 में पेश कर सकती है।

Samsung Galaxy S27 (1)

सैमसंग की अपकमिंग स्मार्टफोन सीरज में आपको कई सारे नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

एक नए लीक के अनुसार, Pro और Ultra मॉडल में पीछे की तरफ हॉरिजॉन्टल कैमरा बार देखने को मिल सकता है। वहीं, Galaxy S27 और Galaxy S27+ में पहले की तरह वर्टिकल कैमरा डिजाइन मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन स्मार्टफोन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

End of Feed