Samsung Galaxy S26+ की धड़ाम हुई कीमत, 46,500 रुपये तक सस्ता हुआ प्रीमियम स्मार्टफोन

Samsung Galaxy S26+ को कंपनी ने इस तरह से डिजाइन किया है कि यह फोन प्रोफेशनल वर्क से लेकर पर्सनल वर्क में आपको शानदार परफॉर्मेंस देने वाला है। इसमें आपको 50MP का कैमरा, 4,900mAh की बैटरी और दमदार प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

अगर आप एक नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग के पोर्टफोलियो में अपने फैंस के लिए एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। कंपनी की Galaxy S सीरीज प्रीमियम कैटेगरी में आती है और इस सीरीज के सभी स्मार्टफोन्स काफी महंगे होते हैं। ऐसे में अधिकांश लोग सिर्फ महंगे होने की वजह से इस कैटेगरी के फोन्स नहीं खरीद पाते हैं। अगर आप Samsung Galaxy S26+ को खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अमेजन अपने ग्राहकों को इस प्रीमियम स्मार्टफोन पर भारी भरकम छूट दे रहा है।

Samsung Galaxy S26 Plus (1)

सैमसंग के इस स्मार्टफोन में आपको प्रीमियम फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Samsung)

Samsung Galaxy S26+ को कंपनी ने इस तरह से डिजाइन किया है कि यह फोन प्रोफेशनल वर्क से लेकर पर्सनल वर्क में आपको शानदार परफॉर्मेंस देने वाला है। इसमें आपको 50MP का कैमरा, 4,900mAh की बैटरी और दमदार प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी की तरफ से इस स्मार्टफोन को इसी साल फरवरी के महीने में लॉन्च किया गया था।

End of Feed