Samsung Galaxy S24 Series: सैमसंग गैलेक्सी S24 सीरीज भारत सहित दुनियाभर में 17 जनवरी को लॉन्च हो रही है। कंपनी अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में इस सीरीज की घोषणा करेगी। सीरीज के तहत गैलेक्सी एस24, गैलेक्सी एस24+ और गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा को पेश किया जाएगा। नई सीरीज के साथ कंपनी AI फीचर्स को भी लैस करने वाली है। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गैलेक्सी एस24 सीरीज को अब तक की सबसे एडवांस डिस्प्ले से लैस किया जाएगा।
Image: Twitter/Evan Blass
गैलेक्सी S24 सीरीज में मिलेगी एडवांस दमदार डिस्प्ले
एक्स पर टिपस्टर आइस यूनिवर्स (@यूनिवर्सआइस) ने गैलेक्सी S24 सीरीज की डिस्प्ले को लेकर दावा किया है। टिपस्टर की पोस्ट के अनुसार, गैलेक्सी एस24, गैलेक्सी एस24+ और गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा के लिए टच स्क्रीन रिस्पॉन्स को पहले के मुकाबले 10 प्रतिशत अधिक स्मूथ बनाया जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा S पेन के साथ देखने को मिलेगा।
Samsung Galaxy S24 Series: स्पेसिफिकेशन
गैलेक्सी S24 लाइनअप को स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट और प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। गैलेक्सी S24 और गैलेक्सी S24+ को Exynos 2400 चिप से लैस किया जा सकता है। गैलेक्सी S24 8GB रैम के साथ आ सकता है, जबकि टॉप-एंड मॉडल 12GB तक रैम से लैस होगा। सीरीज को जेनेरिक एआई फीचर्स से भी लैस किया जाएगा। गैलेक्सी S24 सीरीज गैलेक्सी AI वाला पहला सैमसंग डिवाइस हो सकता है।
Samsung Galaxy S24 Series: कैमरा सेटअप
बता दें कि लॉन्च से पहले ही गैलेक्सी S24 सीरीज के अधिकांश स्पेसिफिकेशन पहले ही ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। फोन को एंड्रॉयड 14 आधारित वन यूआई 6.1 के साथ पैश किया जाएगा। डिवाइस में एमोलेड LTPO डिस्प्ले मिलेगा। वहीं गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा 200 को मेगापिक्सल क्वाड कैमरा सेटअप, जबकि गैलेक्सी एस24 और गैलेक्सी एस24+ को 50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा यूनिट से लैस किया जाएगा।
