Samsung Galaxy S24 की कीमत आई सामने, जानें कैमरे से लेकर फीचर्स तक सबकुछ

Samsung Galaxy S24 Series: लीक्स में दावा है कि सीरीज को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर और पहले से बेहतर कैमरा सेटअप से लैस किया जाएगा। Galaxy S23 Ultra में 200MP प्राइमरी लेंस, 10x क्वाड टेलीफोटो और 100x स्पेस जूम शामिल हो सकता है। इसके अलावा इसमें एस पेन भी मिलेगा।

Samsung Galaxy S24 Series: सैमसंग अपने नए फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S24 सीरीज को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस सीरीज को साल 2024 के शुरुआत (संभावित 17 जनवरी) में पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही सीरीज की कीमत और कई फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है। बता दें कि इस सीरीज के तहत गैलेक्सी एस 24, गैलेक्सी एस 24+ और गैलेक्सी एस 24 अल्ट्रा को पेश किया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी S24 की कीमत

सैमसंग की नई गैलेक्सी S24 लाइनअप में तीन स्मार्टफोन- गैलेक्सी S24, गैलेक्सी S24+ और गैलेक्सी S24 अल्ट्रा को पेश किया जाएगा। सीरीज को पहले की तरह स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। गैलेक्सी S24 का बेस वेरियंट को 8 जीबी रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इस वेरियंट को 75 से 80 हजार की शुरुआती कीमत पर पेश किया जा सकता है।

End of Feed