Samsung जल्द करेगा धमाका! गैलेक्सी S24 सीरीज की लॉन्च तारीख आई सामने, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S24 series: सैमसंग गैलेक्सी एस24 सीरीज की बिक्री लॉन्च के तुरंत बाद 17 जनवरी से शुरू हो सकती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि स्मार्टफोन की डिलीवरी 26 से 30 जनवरी के बीच होने की उम्मीद है और इसकी ओपन सेल 30 जनवरी के बाद शुरू होगी।

स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग अपने सबसे दमदार फोन Samsung Galaxy S24 के लॉन्च को लेकर पूरी तरह तैयार है। कई ऑनलाइन लीक्स से पता चलता है कि दक्षिण कोरियाई दिग्गज 17 जनवरी को सैन फ्रांसिस्को में एक फिजिकल इवेंट में गैलेक्सी एस24 सीरीज को लॉन्च कर सकता है। इस सीरीज के तहत गैलेक्सी S24, गैलेक्सी S24+ और गैलेक्सी S24 अल्ट्रा फोन को लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy S24 सीरीज की सेल

कोरियाई पब्लिकेशन, द एलेक के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एस24 सीरीज की बिक्री लॉन्च के तुरंत बाद 17 जनवरी से शुरू हो सकती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि स्मार्टफोन की डिलीवरी 26 से 30 जनवरी के बीच होने की उम्मीद है और इसकी ओपन सेल 30 जनवरी के बाद शुरू होगी।

End of Feed