Samsung Galaxy S24 256GB की औंधे मुह गिरी कीमत, Flipkart ने सेल शुरू होने से पहले किया Price Cut

Samsung Galaxy S24 5G साउथ कोरियन टेक जायंट का एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने Freedom Sale शुरू होने से पहले ही इसकी कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। अब आप इसे 50 हजार रुपये तक डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy S24 Discount Offer: साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग अगले कुछ महीनों में अपनी नई Samsung Galaxy S26 सीरीज को लेकर ऐलान कर सकती है। कंपनी के पास Galaxy S24 और Galaxy S25 सीरीज में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन मौजूद हैं। हालांकि दोनों ही कैटेगरी में आने वाले फोन्स काफी महंगे हैं। ऐसे में इन्हें खरीदने के लिए अधिकांश लोग सेल शुरू होने का इंतजार करते हैं। अगर आप सैमसंग का प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यज है। Samsung Galaxy S24 5G को आप अब हैवी डिस्काउंट के साथ खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

Samsung Galaxy S24

सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का है शानदार मौका। (फोटो क्रेडिट-Digit)

आपको बता दें कि ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों ही जगहों पर फ्रीडम सेल शुरू होने वाली है। दोनों ही कंपनियों ने आगामी सेल का ऐलान कर दिया है। हालांकि अब आपको Samsung Galaxy S24 को डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए सेल शुरू होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सेल से पहले ही दोनों जगहों पर इस स्मार्टफोन की कीमत में एक बार फिर से कटौती कर दी है।

End of Feed