Samsung Galaxy S21 FE 5G Price Cut: यदि आप कम कीमत में सैमसंग का फ्लैगशिप कैमरे वाला फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह एकदम सही मौका है। प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर रिपब्लिक डे सेल चल रही है। इस सेल में सैमसंग गैलेक्सी S21 एफई 5जी को आधी से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन की कीमत 70 हजार रुपये है लेकिन इसे 54% डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy S21 FE 5G
Samsung Galaxy S21 FE 5G: कीमत और ऑफर
फ्लिपकार्ट की रिपब्लिक डे सेल 2024 में सैमसंग गैलेक्सी S21 एफई 5जी को 32 हजार रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। इस कीमत पर 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट मिलता है। वहीं 8 जीबी+256जीबी स्टोरेज को 33,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी आप फोन के साथ सीधे 38 हजार की बचत कर सकते हैं।
सिर्फ इतना ही नहीं फोन की खरीद पर सैमसंग एक्सिस बैंक सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड पर बैंक ऑफर ₹2500 तक 10% की छूट, सैमसंग एक्सिस बैंक इनफिनिट क्रेडिट कार्ड पर ₹5000 तक 10% का बैंक ऑफर, और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड और ईएमआई लेनदेन पर 10% की छूट (750 रु तक) का बैंक ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा फोन के साथ 23,999 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है।
Samsung Galaxy S21 FE 5G: DSLR जैसा है कैमरा
सैमसंग के इस फोन में 12MP + 12MP + 8MP (OIS) कैमरा सेटअप मिलता है। इसके साथ 32MP सेल्फी कैमरा भी है। फोन का कैमरा काफी दमदार है। सैमसंग गैलेक्सी S21 एफई 5जी में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर और 6.4 इंच डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले मिलता है। इसमें 4500mAh बैटरी और 25W चार्जिंग है। फोन में एंड्रॉयड 13 मिलता है।
