SAMSUNG Galaxy S21 FE 5G Price Cut: यदि आप कम कीमत में फ्लैगशिप फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सैमसंग के Galaxy S21 FE 5G स्मार्टफोन को आधी से भी कम कीमत में खरीदने के लिए उपलब्ध किया गया है। 74,999 रुपये कीमत वाले इस फोन को 62% डिस्काउंट के साथ 28,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी फोन के साथ आपको सीधा 46 हजार का डिस्काउंट मिल रहा है। गैलेक्सी एस21 एफई 5जी के साथ फ्लैगशिप लेवल का कैमरा और दमदार प्रोसेसर मिलता है।
Samsung Galaxy S21 FE 5G
SAMSUNG Galaxy S21 FE 5G कीमत और डिस्काउंट
सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई 5जी को 62% डिस्काउंट के साथ 28,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस कीमत पर 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वाला फोन आता है। सिर्फ इतना ही नहीं इसके साथ HDFC कार्ड पर 10% का डिस्काउंट और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक मिल रहा है। फोन पर 20,400 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। यानी फोन के साथ काफी पैसे बचाए जा सकते हैं।SAMSUNG Galaxy S21 FE 5G के स्पेसिफिकेशन
सैमसंग के इस फोन के साथ एंड्रॉयड 12 का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ कंपनी 3 साल के एंड्रॉयड अपडेट देती है। फोन में 6.4 इंच फुल एचडी+ डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले मिलता है, इसके साथ 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट है। इसमें कंपनी का Exynos प्रोसेसर मिलता है।SAMSUNG Galaxy S21 FE 5G कैमरा और बैटरी
सैमसंग गैलेक्सी S21 FE 5G में तीन रियर कैमरे मिलते हैं। इसमें f/1.8 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 12MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम और 30x स्पेस जूम साथ 8MP का टेली फोटो कैमरा मिलता है। इसके साथ सेल्फी के लिए 32MP कैमरा सेंसर है। सैमसंग गैलेक्सी S21 FE 5G में 4,500mAh की बैटरी और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
