Samsung Galaxy Event 2026: 27 अगस्त को होगा मेगा इवेंट, Galaxy S26 FE की एंट्री की उम्मीद

Samsung ने नए डिवाइस का नाम भले ही नहीं बताया है, लेकिन कंपनी ने कहा है कि Galaxy S26 सीरीज में शामिल होने वाला नया डिवाइस कैमरा से लेकर AI तक Galaxy S26 के कई अनुभव ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाएगा।

Samsung ने अगस्त में अपने अगले Galaxy लॉन्च इवेंट का ऐलान कर दिया है। कंपनी का यह 2026 का तीसरा बड़ा हार्डवेयर लॉन्च इवेंट होगा। इससे पहले फरवरी में Galaxy S26 सीरीज और जुलाई में नई Galaxy Z फोल्डेबल सीरीज पेश की गई थी, हालांकि Samsung ने अभी यह साफ नहीं किया है कि 27 अगस्त को कौन सा डिवाइस लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसे Galaxy S26 परिवार में होने वाला नया एडिशन बताया है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस इवेंट में Samsung Galaxy S26 FE को पेश कर सकती है।

Samsung Galaxy S26 FE launch

Galaxy S26 के फीचर्स ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाने का दावा

27 अगस्त को होगा Samsung Galaxy Event

Samsung का यह खास Galaxy इवेंट 27 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह एक वर्चुअल इवेंट होगा, जिसे Samsung की आधिकारिक वेबसाइट और YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। भारतीय समय के अनुसार इवेंट शाम 5:30 बजे शुरू होगा, जबकि दक्षिण कोरिया में यह रात 9 बजे आयोजित किया जाएगा।

End of Feed