Samsung ने भारत में लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और भी बहुत कुछ

Samsung ने अपने नए A-सीरीज स्मार्टफोन्स Samsung Galaxy A57 5G और Samsung Galaxy A37 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है और इन दोनों फोन के लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू हो गया है। इनकी डिलीवरी 2 अप्रैल से शुरू होगी।

सैमसंग ने भारत में अपने दो नए फोन Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G को लॉन्च कर दिया है। ये दोनों फोन में सैमसंग गैलेक्सी सीरीज के नए मेंबर हैं। सैमसंग के इन दोनों फोन में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G को 12GB तक रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

Samsung Galaxy A57 5G, Galaxy A37 5G

Samsung Galaxy A57 5G, Galaxy A37 5G/photo-Amazon

कीमत और वेरिएंट

Galaxy A57 5G की कीमत 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 56,999 रुपये रखी गई है, जबकि 12GB RAM + 256GB मॉडल 62,499 रुपये में मिलेगा। यह Awesome Navy, Awesome Icyblue और Awesome Lilac कलर में उपलब्ध है।

End of Feed