Samsung Galaxy A25 5G, Galaxy A15 5G: सैमसंग ने भारत में अपने दो नए 5G फोन सैमसंग गैलेक्सी A25 5G, गैलेक्सी A15 5G को लॉन्च कर दिया है। दोनों फोन को ट्रिपल रियर कैमरा और फ्लैगशिप S-सीरीज डिजाइन में पेश किया गया है। नई ए-सीरीज में 6.5 इंच एमोलेड डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी से लैस किया गया है। चलिए जानते हैं इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
Samsung Galaxy A25 5G Galaxy A15 5G
Samsung Galaxy A25 5G, Galaxy A15 5G: कीमत
भारत में Samsung Galaxy A15 5G और Galaxy A25 5G ब्लू, नीले, लाइट ब्लैक और ब्लू और येलो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 17,999 रुपये है। हालांकि, कंपनी ने अब तक आधिकारिक तौर पर फोन की कीमत और स्टोरेज ऑप्शन की जानकारी नहीं दी है। कंपनी एसबीआई कार्ड से फोन खरीदने पर ग्राहकों को 3,000 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है।
Samsung Galaxy A25 5G, Galaxy A15 5G: स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी ए25 5जी और गैलेक्सी ए15 5जी को एंड्रॉयड 13 मिलता है। कंपनी इनके साथ पांच साल तक सुरक्षा अपडेट और चार साल तक ओएस अपग्रेड देने का वादा कर रही है। गैलेक्सी A25 5G और गैलेक्सी ए15 5जी में 6.5 इंच फुल-HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। गैलेक्सी A25 के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और ए15 के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
गैलेक्सी A25 5G ऑक्टा-कोर Exynos 1280 प्रोसेसर और गैलेक्सी A15 5G में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है। दोनों ही फोन 8GB तक रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आते हैं।
Samsung Galaxy A25 5G, Galaxy A15 5G: कैमरा सेटअप
गैलेक्सी A25 5G में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर मिलता है। वहीं गैलेक्सी A15 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल तीसरा कैमरा मिलता है। दोनों फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Samsung Galaxy A25 5G, Galaxy A15 5G: बैटरी क्षमता
गैलेक्सी A25 5G और गैलेक्सी A15 5G में 5,000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि फोन को एक बार चार्ज करने पर 21 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम मिलता है।
