इस दिन लॉन्च होंगे सैमसंग के सस्ते 5G फोन, कैमरे से लेकर डिस्प्ले तक सब है चकाचक

Samsung Galaxy A25 5G, Galaxy A15 5G: गैलेक्सी A15 5G को वीडियो डिजिटल इमेज स्टेबिलाइजेशन (VDIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सिस्टम मिलेगा। वहीं सैमसंग के गैलेक्सी A25 5G में सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया जाएगा।

Samsung Galaxy A25 5G, Galaxy A15 5G: स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने अपने 5G फोन सैमसंग गैलेक्सी ए25 5G और गैलेक्सी A15 5G को भारत में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इन दोनों स्मार्टफोन को 26 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि इन दोनों स्मार्टफोन को पहले ही वियतनाम में पेश किया गया है। फोन में सुपर AMOLED डिस्प्ले और 25W वायर्ड चार्जिंग और 50MP प्राइमरी कैमरा जैसे फीचर्स हैं।

Samsung Galaxy A25 5G, Galaxy A15 5G: कीमत

हालांकि, कंपनी ने अब तक फोन की कीमत की घोषणा नहीं की है। सैमसंग गैलेक्सी ए25 5G को वियतनाम में VND 65,90,000 (लगभग 22,500 रुपये) और सैमसंग गैलेक्सी ए15 5G को VND 62,90,000 (लगभग 21,500 रुपये) में पेश किया गया है। भारत में भी इन्हें 20 हजार की कीमत पर पेश किया जा सकता है।

End of Feed