Samsung Galaxy A14 5G: स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने अपने किफायती फोन सैमसंग गैलेक्सी A14 5G के लिए भारत में Android 14 अपडेट रोल आउट करना शुरू कर दिया है। यह अपडेट मिड-रेंज गैलेक्सी ए सीरीज फोन के लिए नवंबर 2023 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ वन यूआई 6 लाएगा। बता दें कि कंपनी ने गैलेक्सी S23 सीरीज, गैलेक्सी S22 सीरीज और गैलेक्सी S23 FE सहित अन्य डिवाइस के लिए सुरक्षा अपडेट पहले ही जारी कर दिया है।
Samsung Galaxy A14 5G
किफायती फोन के लिए जारी हुआ Android 14
सैम मोबाइल की एक रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी ए14 5जी के लिए एंड्रॉयड 14 पर आधारित वन यूआई 6 अपडेट वर्तमान में भारत में जारी किया जा रहा है। अपडेट कथित तौर पर फर्मवेयर वर्जन A146BXXU2CWK9 के साथ आता है, जो नवंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आता है। नया अपडेट वन यूआई 6 के साथ एंड्रॉयड 14 फीचर्स से लैस है। नए अपडेट में एन्हैन्स क्विक सेटिंग्स पैनल, नए विजेट और इमोजी के लिए एक नया डिजाइन मिलता है।
इसी साल लॉन्च हुआ है Galaxy A14 5G
गैलेक्सी A14 5G को जनवरी में 16,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6इंच फुल-HD+ डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर Exynos 1330 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 8GB तक रैम मिलती है।
कैसे करें अपडेट
यदि आपके गैलेक्सी A14 5G फोन को लेटेस्ट अपडेट प्राप्त हो गया है तो सेटिंग्स की मदद से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यूजर्स सेटिंग्स में जाएं। यहां सॉफ्टवेयर अपडेट पर टैप करें। अब अपडेट उपलब्ध होगा तो डिस्प्ले पर डाउनलोड और इंस्टॉल का ऑप्शन दिखेगा। यहां टैप करें और अपडेट को डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लें। बता दें कि नए अपडेट का साइज करीब 1.8GB का है।
