Samsung ने भारत में लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, बड़ी बैटरी के साथ मिलेगी मेगा बैटरी

Samsung ने Galaxy A08 में कुछ AI और स्मार्ट फीचर्स भी दिए हैं। फोन में Circle to Search 3.0, Gemini और Perplexity का सपोर्ट मिलता है। यूजर Gemini और Perplexity को वॉयस कमांड या पावर बटन को लंबे समय तक दबाकर भी एक्सेस कर सकते हैं।

Samsung ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Galaxy A08 लॉन्च कर दिया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh की बड़ी बैटरी, 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 90Hz डिस्प्ले है। कंपनी ने फोन में MediaTek Helio G99+ प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा Samsung लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का भी दावा कर रहा है।

Samsung Galaxy A08

6000mAh बैटरी और 25W चार्जिंग/Photo- Samsung

Samsung Galaxy A08 की कीमत

Samsung Galaxy A08 को भारत में सिर्फ 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत ₹18,499 रखी गई है। फोन Dark Blue, Green और Silver कलर में उपलब्ध होगा। फोन को Samsung Exclusive Stores, पार्टनर रिटेलर्स, Samsung.com और दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है। कंपनी योग्य बैंक कार्ड पर 6 महीने तक की जीरो-इंटरेस्ट EMI और NBFC पार्टनर्स के जरिए 9 महीने तक की EMI का विकल्प दे रही है।

End of Feed