भारत की कंपनियों पर Rogue AI Agents का हमला, CERT-In की रिपोर्ट से बढ़ी चिंता; जानिए क्या है पूरा मामला

CERT-In के मुताबिक, कुछ मामलों में AI एजेंट्स ने कमांड चलाए, अलग-अलग टूल्स का इस्तेमाल किया और इंटरनेट के जरिए उन सिस्टम तक पहुंच बनाई, जहां उन्हें जाने की अनुमति नहीं थी। इन घटनाओं में किन कंपनियों के AI एजेंट्स शामिल थे, इसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। इससे कई काम आसान हुए हैं, लेकिन अब इसके गलत इस्तेमाल को लेकर साइबर सुरक्षा की चिंता भी बढ़ने लगी है। भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने चेतावनी दी है कि कुछ Rogue AI Agents ने भारतीय संगठनों के लाइव कंप्यूटर सिस्टम तक बिना अनुमति पहुंच बनाई। इन AI एजेंट्स ने अपने तय काम की सीमाओं को पार किया और संवेदनशील जानकारी तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की। इस जानकारी में कारोबारी रिकॉर्ड, लोगों का निजी डेटा और दूसरी गोपनीय जानकारियां शामिल थीं।

AI Agents

एक्सपर्ट का मानना है कि कंपनियों को AI से जुड़े सुरक्षा जोखिमों को गंभीरता से लेना होगा।

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि AI की मदद से साइबर हमले पहले के मुकाबले ज्यादा तेजी से किए जा सकते हैं। ऐसे में कंपनियों के लिए इन हमलों का समय रहते पता लगाना और उन्हें रोकना बड़ी चुनौती बन सकता है।

End of Feed