Jio Freedom offer: जियो ने फ्रीडम ऑफर का ऐलान कर दिया है। ऑफर के तहत नए जियो एयरफाइबर यूजर्स को फायदा मिलेगा। यूजर्स को प्लान पर सीधे 30 फीसद तक का डिस्काउंट और एयरफाइबर कनेक्शन पर 1,000 रुपये की इंस्टॉलेशन फीस पर राहत मिलेगी। यह ऑफर 26 जुलाई से शुरू हो रहा और इसका लाभ 15 अगस्त 2024 तक लिया जा सकेगा।
jio AirFiber
फ्रीडम ऑफर के फायदे
रिलायंस जियो 15 अगस्त तक एयरफाइबर का कनेक्शन लेने पर 1,000 रुपये का स्थापना (इंस्टॉलेशन) शुल्क नहीं लेगी। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने कहा कि इससे शुरुआती स्तर के प्लान पर 30 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। कंपनी ने जून, 2024 कर तिमाही में पूरे भारत में 11 लाख से अधिक नए एयरफाइबर कनेक्शन जोड़े थे।
सूत्र ने कहा कि जियो 26 जुलाई से 15 अगस्त तक सभी प्लान पर 1,000 रुपये का स्थापना शुल्क माफ करेगी। शुरुआती स्तर के प्लान के लिए यह जियो एयरफाइबर प्लान पर 30 प्रतिशत की छूट होगी।
उन्होंने कहा कि जियो एयरफाइबर कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों को कम से कम तीन महीने के लिए भुगतान करना होगा। कंपनी विभिन्न मूल्य कैटेगरी में डाउनलोड स्पीड लिमिट के आधार पर एक महीना, 3 महीना, 6 महीना और एक साल के प्लान दे रही है।
क्या होगा फायदा
उदाहरण के लिए, इंस्टॉलेशन शुल्क (1,000 रुपये) के साथ तीन महीने की ऑल-ऑन-वन प्लान (2,121 रुपये) की कीमत JioAirFiber ग्राहक के लिए 3,121 रुपये होगी। लेकिन फ्रीडम ऑफर लागू होने पर, ग्राहक को केवल 2,121 रुपये का भुगतान करना होगा।
कैसे लें ऑफर का फायदा
नया जियो एयरफाइबर कनेक्शन पाने के लिए रिलायंस जियो की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। आपको यहां अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है या आप 60008-60008 पर मिस्ड कॉल दें सकते हैं।
