Redmi Turbo 5 का इंडिया लॉन्च हुआ कंफर्म, हैवी टास्क में भी ठंडा रहेगा स्मार्टफोन, 7560mAh की बैटरी से होगा लैस

रेडमी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से खरीद सकेंगे। अमेजन की तरफ से Redmi Turbo 5 के लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। इस स्मार्टफोन में आपको खास तरह का कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा।

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और शॉओमी के सब ब्रैंड रेडमी के फैंस हैं तो आपके लिए काम की खबर है। स्मार्टफोन मेकर अब अपने भारतीय फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रही है जो कि Redmi Turbo 5 होगा। रेडमी का यह नया स्मार्टफोन यूजर्स को हैवी परफॉर्मेंस के साथ साथ स्मूथ गेमिंग का शानदार एक्सपीरियंस देगा। आपको बता दें कि कंपनी ने कुछ दिन पहले इसे टीज किया था लेकिन उस समय कंपनी ने नाम का खुलासा नहीं किया था।

Redmi turbo

रेडमी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में आपको तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं।

आपको बता दें कि रेडमी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से खरीद सकेंगे। अमेजन की तरफ से Redmi Turbo 5 के लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। माइक्रोसाइट लाइव होने से स्मार्टफोन में मिलने वाले फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का जानकारी भी सामने आ गई है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं किया है कि इसे कब लॉन्च किया जाएगा।

End of Feed