अगर आप एक नया टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। चीन की दिग्गज कंपनी रेडमी अपने फैंस के लिए एक नया टैबलेट लाने जा रही है जिसका नाम Redmi Pad 2 Pro 5G होगा। इस अपकमिंग टैबलेट के लिए कंपनी ने माइक्रोसाइट लॉन्च कर दी है और इसमें इसकी लॉन्चिंग डेट को टीज किया गया है। इससे जुड़े फीचर्स का खुलासा कंपनी 22 दिसंबर को रिवील करेगी। लीक्स की मानें तो यह टैबलेट बाजार में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ एंट्री कर सकता है।
रेडमी भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च करेगा एक नया टैबलेट।
आपको बता दें कि शॉओमी की ऑफिशियल वेबसाइट पर Redmi Pad 2 Pro 5G के लिए एक डेडिकेटेड वेबसाइट को लाइव कर दिया गया है। इस साइट पर कंपनी की तरफ से टैब का नाम कंफर्म नहीं हुआ है, लेकिन Redmi Pad 2 और Pro को टीज किया गया है, इससे यह पता चलता है कि यह डिवाइस Redmi Pad 2 Pro 5G हो सकता है।
अगर आप एक ऐसा टैबलेट खरीदना चाहते हैं जो आपको डेली रूटीन वर्क के साथ साथ मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे टास्क में शानदार परफॉर्मेंस दे तो आपके लिए यह Redmi Pad 2 Pro 5G हो सकता है। रेडमी का यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में पहले ही दस्तक दे चुका है और अब इसकी एंट्री भारतीय बाजार में भी होने वाली है। आइए आपको इसमें मिलने वाले संभावित फीचर्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
Redmi Pad 2 Pro 5G के संभावित फीचर्स
रेडमी का अपकमिंग Redmi Pad 2 Pro 5G टैबलेट बाजार में 12.1 इंच के डिस्प्ले के साथ दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही इसमें आपको 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। इसके अलावा डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें प्रोटेक्टिव ग्लास भी दिया जा सकता है। आउट ऑफ द बॉक्स इस टैबलेट में एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट दिया जा सकता है।
लीक्स की मानें तो कंपनी इसमें परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं मल्टी टास्किंग और ऐप्स के लिए इसमें 6GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज दी जा सकती है। इस टैबलेट में माइक्रोएसडी कार्ड लगाने का भी ऑप्शन मिलेगा जिससे आप इसकी स्टोरेज को 2TB तक बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा टैबलेट में रियर पैनल में 8 मेगापिक्सल का कैमरा और फ्रंट में सेल्फी-वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Redmi Pad 2 Pro 5G को पावर देने के लिए इसमें 12000mAh तक की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।
