Xiaomi ने फैन्स को दिया झटका, Redmi Note 15 Pro+ और Note 15 Pro हो गए महंगे

शॉओमी ने अपने दो पॉपुलर स्मार्टफोन्स Redmi Note 15 Pro+ और Note 15 Pro की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। दोनों ही स्मार्टफोन्स में आपको 200 मेगापिक्सल का धमाकेदार कैमरा सेंसर मिलता है।

Smartphone Price Hike in India: अगर आप रेडमी के फैंस हैं और नया कैमरा सेंट्रिक वाला स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए थोड़ी बुरी खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी शॉओमी ने अपने करोड़ों फैंस को बड़ा झटका दे दिया है। कंपनी ने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन Redmi Note 15 Pro+ और Note 15 Pro की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कंपनी के ये दोनों ही स्मार्टफोन्स 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से लैस हैं। अगर आप इन्हें खरीदने जा रहे हैं तो अब आपको अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी।

Redmi Note 15 Pro (2)

शाओमी ने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन की बढ़ाई कीमत। (फोटो क्रेडिट-Digit)

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से ग्लोबली रैम और स्टोरेज की कीमतें बढ़ने की लगातार खबरें सामने आ रही हैं। ग्लोबल मार्केट में रैम और स्टोरेज की कीमत पहले से ज्यादा बढ़ चुकी है। ऐसे में स्मार्टफोन्स कंपनियों ने भी अपने-अपने फोन की कीमतों में इजाफा कर दिया है। अब इस तरफ शॉओमी ने भी कदम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने अपने रेडमी ब्रैंड के दो पॉपुलर फोन्स को महंगा कर दिया है। Redmi Note 15 Pro+ और Note 15 Pro दोनों में ही कंपनी ने फ्लैगशिप कैटेगीर के फीचर्स दिए हैं।

End of Feed