आधी से भी कम कीमत में मिल रहा Redmi 12C, कंपनी ने घटाई कीमत

Redmi 12C price cut in india: रेडमी 12 सी कई शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से लैस है। फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ टेक्सचर्ड बैक पैनल मिलता है। इसके अलावा फोन में वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए IP52 की रेटिंग है।

स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी अपने नए फोन Redmi 13C को अगले महीने लॉन्च करने वाला है और इसके लॉन्च से पहले कंपनी ने Redmi 12C की कीमत में भारी गिरावट कर दी है। अमेजन पर इस फोन को 50 प्रतिशत की छूट पर उपलब्ध किया गया है। रेडमी 12 सी 7,000 रुपये से कम कीमत पर उपलब्ध है। बता दें कि इस फोन को इसी साल मार्च में लॉन्च किया गया है। इसके साथ IP52 रेटिंग, 5,000mAh बैटरी और बड़ी डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है।

Redmi 12C की कीमत और ऑफर

रेडमी 12 सी के 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये है, लेकिन छूट के बाद फोन को 6,799 रुपये लिस्ट किया गया है। वहीं 4GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वेरियंट को 8,299 रुपये और 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 9,299 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं फोन के साथ नो-कॉस्ट ईएमआई और बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं।

End of Feed