Realme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस

Realme P4s 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी है। कंपनी ने इसे 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया है। बड़ी बैटरी के साथ फोन में वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी मिलता है

रियलमी ने भारत में अपनी P4 सीरीज का नया स्मार्टफोन Realme P4s 5G लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की मिड-रेंज P4 लाइनअप का आठवां मॉडल है। फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7000 सीरीज का चिपसेट मिलता है। फोन में बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।

Realme P4s 5G

8,000mAh की बड़ी बैटरी

Realme P4s 5G की कीमत

भारत में Realme P4s 5G की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है। यह कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की है। वहीं, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये रखी गई है। इसके टॉप मॉडल में 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मिलती है और इसकी कीमत 41,999 रुपये है। कंपनी चुनिंदा बैंक कार्ड पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। यह ऑफर HDFC Bank, ICICI Bank और SBI कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

End of Feed