Realme Narzo 80 Lite 5G: रियलमी ने सोमवार को भारत में अपने नए फोन Realme Narzo 80 Lite 5G को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट के साथ आता है। फोन में 6GB तक रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन मिलता है।
Realme Narzo 80 Lite 5G
Realme Narzo 80 Lite 5G: कीमत और वेरिएंट
- 4GB रैम + 128GB स्टोरेज: 10,499 रुपये
- 6GB रैम + 128GB स्टोरेज: 11,499 रुपये
- कलर ऑप्शन: क्रिस्टल पर्पल और ओनिक्स ब्लैक
- बिक्री 23 जून से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर होगी
Realme Narzo 80 Lite 5G: स्पेसिफिकेशन
स्मार्टफोन में 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 625 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में Android 15 आधारित Realme UI 6.0 स्किन मिलता है, इसके अलावा फोन में Google Gemini इंटीग्रेशन भी है।
फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट मिलता है। फोन में 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज पैक गई है। वहीं कैमरा सपोर्ट की बात करें तो फोन में 32MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो AI क्लियर फेस जैसे कुछ AI-पावर्ड टूल के साथ आता है।
स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन एक बार चार्ज करने पर 46.6 घंटे का कॉल टाइम और 15.7 घंटे की YouTube स्ट्रीमिंग देगा। स्मार्टफोन 5W रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
