200MP कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ Realme GT 8 Pro, Samsung-Apple को मिलेगी कड़ी टक्कर, जानें कीमत

अगर आप एक कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। रियलमी ने भारतीय बाजार में Realme GT 8 Pro को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए 200 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है।

स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी ने भारतीय फैंस के लिए Realme GT 8 Pro को लॉन्च कर दिया है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 200 मेगापिक्सल कैमरे से लैस किया है। डेली रूटीन वर्क के साथ-साथ इसमें आपको मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे हैवी टास्क में शानदार परफॉर्मेंस मिलने वाली है।

Realme GT 8 Pro

रियलमी ने भारतीय बाजार में लॉन्च किया एक और फ्लैगशिप स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Realme GT 8 Pro कीमत और वेरिएंट

Realme GT 8 Pro कंपनी का एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इसे कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसमें आपको 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 16GB RAM + 512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। रियलमी ने 12GB रैम वाले वेरिएंट को 72,999 रुपये में पेश किया है। अगर आप 16GB रैम वाला वेरिएंट खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 78,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

End of Feed