Realme 16 Pro 5G सीरीज की आज से शुरू हो रही है सेल, 200 MP कैमरे वाले फोन पर मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट

अगर आपको एक कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन चाहिए तो आपको रियलमी की लेटेस्ट सीरीज में 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने वाला है। इसके अलावा सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन को 7000mAh की बड़ी बैटरी से लैस किया गया है।

स्मार्टफोन खरीदारी के लिए अच्छी खबर है। रियलमी की लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज Realme 16 Pro 5G की आज पहली सेल है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी ने भारतीय बाजार में इस सीरीज में दो स्मार्टफोन पेश किए हैं जिसमें Realme 16 Pro 5G और Realme 16 Pro+ 5G शामिल हैं। अब आप इन स्मार्टफोन्स को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। अगर आपको एक कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन चाहिए तो आपको इसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने वाला है। इसके अलावा दोनों ही स्मार्टफोन को 7000mAh की बड़ी बैटरी से लैस किया गया है।

Realme 16 Pro 5G

रियलमी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज में एकसे बढ़कर एक फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Realme 16 Pro सीरीज की कीमत

रिलयलमी की लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज की बिक्री आज से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो रही है। आप स्मार्टफोन्स को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे से खरीद सकेंगे। कीमत की बात करें तो बता दें कि रियलमी ने Realme 16 Pro 5G को 28,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इस प्राइस में आपको 8GB + 128GB स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा। अगर आप 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला मॉडल खरीदते हैं तो आपको 30,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इस वेरिएंट में आपको एक मॉडल 12GB+256GB वाला भी मिलता है जिसकी कीमत 33,999 रुपये है।

End of Feed