आधी कीमत पर मिल रहा है Ray-Ban Meta Gen 1 स्मार्ट चश्मा, कैमरा के साथ म्यूजिक भी है

Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लासेस में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके साथ LED इंडिकेटर भी मिलता है, जो वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान संकेत देता है। कैमरा 3,024x4,032 पिक्सल रिजॉल्यूशन में फोटो क्लिक कर सकता है, जबकि 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है।

अगर आप स्मार्ट ग्लासेस खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Amazon पर Ray-Ban Meta Glasses Gen 1 पर फिलहाल बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी के ये स्मार्ट ग्लासेस कैमरा, स्पीकर, माइक्रोफोन और Meta AI जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। खास बात यह है कि फेस्टिव सेल से पहले इनकी कीमत करीब 15 हजार रुपये तक पहुंच गई है।

Ray-Ban Meta Glasses Gen 1 Price

29,900 रुपये वाले स्मार्ट ग्लासेस पर मिल रहा भारी डिस्काउंट/Photo- Amazon

29,900 रुपये वाले स्मार्ट ग्लासेस पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

Amazon पर Ray-Ban Meta Gen 1 Wayfarer का Large Shiny Black वेरिएंट फिलहाल 22,425 रुपये में लिस्टेड है। इसकी सामान्य रिटेल कीमत 29,900 रुपये है। यानी सीधे तौर पर इसकी कीमत में 7,475 रुपये की कटौती की गई है।

End of Feed