अब आपके इशारों पर नाचेंगे 'रणवीर सिंह', BGMI गेम में हुई एंट्री

Ranveer Singh 3D Avatars In BGMI: नए अपडेट में अभिनेता के लोकप्रिय डांस मूव्स जैसे स्वैगस्टर ग्रूव इमोट, स्वैगस्टर ताथड इमोट, स्वैगस्टर स्वे इमोट, स्वैगस्टर ट्विरल इमोट जैसे एक्सप्रेशन शामिल हैं। वहीं कई मूव्स में आपको रणवीर सिंह की आवाज भी सुनने मिलेगा।

Ranveer Singh 3D Avatars In BGMI: बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) डेवलपर क्राफ्टन ने अपने मोबाइल गेम में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का 3D अवतार को पेश किया है। गेम डेवलपर ने दो प्लेयबल अवतार पेश किए हैं, जिसमें RS डार्क स्टील्थ और RS स्वैगी बाबा शामिल हैं। यानी बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह को कैरेक्टर को चुन सकते हैं और अपने इशारों पर नचा सकते हैं।

BGMI के ब्रांड एंबेसडर हैं रणवीर

बता दें कि बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया, दक्षिण कोरियाई गेमिंग दिग्गज क्राफ्टन का लोकप्रिय बैटल रॉयल टाइटल है। क्राफ्टन ने सितंबर 2023 में रणवीर सिंह को कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बनाया था और अब उनके दो 3D अवतार कैरेक्टर पेश किए गए हैं। यह कदम अधिक प्लेयर्स को आकर्षित करने और देश के गेमिंग समुदाय के भीतर एक मजबूत उपस्थिति स्थापित करने के लिए भारत में बीजीएमआई को और अधिक स्थानीय बनाने के कंपनी के प्रयास को दर्शाता है।

End of Feed