सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन की कीमत में लॉन्च हुआ लैपटॉप, 18 हजार रुपये से भी कम है इसकी प्राइस, जानें फीचर्स

अगर आप अधिक कीमत होने की वजह से लैपटॉप नहीं खरीद पा रहे थे तो आपके लिए गुड न्यूज है। अब आप स्मार्टफोन की कीमत में लैपटॉप को खरीदकर घर ले जा सकते हैं। प्राइमबुक ने बाजार में दो दमदार लैपटॉप लॉन्च कर दिए हैं।

अगर आप इस फेस्टिव सीजन लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। अगर आप भी अब तक सिर्फ इसलिए लैपटॉप नहीं खरीद पा रहे थे कि 50 हजार या फिर एक लाख तक रुपये खर्च होंगे तो अब आपकी टेशन खत्म होने वाली है। दरअसल भारतीय बाजार में अब 20 हजार रुपये से कम कीमत वाले लैपटॉप की एंट्री हो चुकी है। अब आप सिर्फ स्मार्टफोन की कीमत में लैपटॉप को खरीद सकेंगे। सस्ते में लैपटॉप खरीदने का ये शानदार मौका देश के पहले एंड्रॉयड लैपटॉप ब्रैंड Primebook की ओर से दिया गया है।

Cheapest Laptop

स्मार्टफोन की कीमत में खरीद सकते हैं लैपटॉप है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

Primebook ने भारतीय मार्केट में दो सस्ते लेकिन तगड़े फीचर्स वाले लैपटॉप लॉन्च कर दिए हैं। प्राइमबुक ने इन्हें Primebook 2 Pro और Primebook 2 Max के नाम से लॉन्च किया है। अगर आप एक ऐसा लैपटॉप तलाश रहे हैं जिसमें आप अपने डेली रूटीन वाले काम कर सकें, ओटीटी स्ट्रीमिंग कर सकें और साथ ही इंटरनेट ब्राउजिंग कर सकें तो प्राइमबुक के लेटेस्ट लैपटॉप आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। आइए आपको इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

End of Feed