अपना WhatsApp अकाउंट बैन होने से बचाएं, भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां

मामूली लगने वाली अनजानी गलतियों या पॉलिसी उल्लंघन के कारण आम यूजर्स के WhatsApp अकाउंट ब्लॉक हो जाते हैं। Meta के कड़े सिक्योरिटी एल्गोरिदम आपके व्यवहार को ट्रैक करके अकाउंट पर रोक लगाते हैं।

WhatsApp आज सिर्फ बातचीत का माध्यम नहीं, बल्कि काम, कारोबार और रोजमर्रा की जरूरी गतिविधियों का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में अगर आपका WhatsApp अकाउंट अचानक बैन हो जाए तो परेशानी बढ़ जाती है। खास बात यह है कि अकाउंट पर कार्रवाई हमेशा किसी एक गलत मैसेज की वजह से नहीं होती। कई बार लगातार किया गया ऐसा व्यवहार, जो सिस्टम को स्पैम या गलत इस्तेमाल जैसा लगे, भी कार्रवाई की वजह बन सकता है। आइए जानते हैं कि WhatsApp अकाउंट बैन होने से बचने के लिए किन गलतियों को नहीं करना चाहिए।

WhatsApp Ban

व्हाट्सएप अकाउंट बैन

मॉडिफाइड WhatsApp ऐप से रहें दूर

अगर आप चाहते हैं कि आपका व्हाट्सएप अकाउंट बैन न हो तो सिर्फ ऑफिशियल व्हाट्सएप ऐप का ही इस्तेमाल करें। कभी भी GB WhatsApp, FM WhatsApp जैसे अनऑफिशियल या मॉडिफाइड ऐप का इस्तेमाल न करें। ये अकाउंट के लिए जोखिम पैदा कर सकता है। ऐसे ऐप आधिकारिक WhatsApp ऐप नहीं हैं और इनका इस्तेमाल प्लेटफॉर्म की शर्तों का उल्लंघन कर सकता है।

End of Feed