Portronics ने लॉन्च किया खास पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर Nadya, फोन स्टैंड का भी करता है काम

Portronics Magnetic Bluetooth Speaker Nadya: Portronics Nadya एक कॉम्पैक्ट और किफायती पोर्टेबल स्पीकर है, जो दमदार ऑडियो क्वालिटी के साथ आता है। इसमें 40mm डायनामिक ड्राइवर दिया गया है, जो क्रिस्टल-क्लियर साउंड और बेहतरीन बास प्रदान करता है, जिससे सुनने का अनुभव और भी शानदार हो जाता है। इसमें Bluetooth 5.3 दिया गया है, जिससे फास्ट और स्टेबल कनेक्शन मिलता है।

Portronics Magnetic Bluetooth Speaker Nadya: घरेलू ब्रांड Portronics ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Nadya नामक एक 6 वाट का पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किया है, जो एक फोन स्टैंड का भी काम करता है। यह स्पीकर इनबिल्ट मैग्नेटिक रिंग के साथ आता है, जो इसे मैग्नेटिक सतहों पर आसानी से चिपकने में मदद करता है। यह आपके फ्रिज पर भी आसानी से चिपक सकता है। चलिए जानते हैं स्पीकर की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में...

Portronics Nadya

Portronics Nadya

Portronics Nadya: कितनी है कीमत

पोर्ट्रोनिक्स के पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर की कीमत 1,049 रुपये है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी भी है। इस डिवाइस को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट के साथ-साथ अन्य प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से भी खरीद सकते हैं।

End of Feed