Poco ने भारतीय बाजार में अपनी X8 सीरीज का विस्तार करते हुए Poco X8 Power और Poco X8 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। दोनों फोन को शुक्रवार को भारत में पेश किया गया। ये मॉडल हाल ही में लॉन्च हुए Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max के साथ कंपनी की X8 लाइनअप का हिस्सा हैं। Poco X8 Power की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 10,000mAh की बैटरी है, जबकि Poco X8 में 9,000mAh की बैटरी मिलती है। दोनों स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है।
अलग-अलग Snapdragon प्रोसेसर
Poco X8 और X8 Power की कीमत
भारत में Poco X8 की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। वहीं Poco X8 Power की शुरुआती कीमत 35,999 रुपये है। कंपनी 2,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट और 1,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस दे रही है। इन ऑफर्स के बाद दोनों फोन की प्रभावी शुरुआती कीमत क्रमशः 26,999 रुपये और 32,999 रुपये हो जाती है।
दोनों स्मार्टफोन की बिक्री 11 सितंबर से Flipkart के जरिए शुरू होगी। Poco X8 Power को Black और Yellow कलर में पेश किया गया है। वहीं Poco X8 Black, Fiery Orange और Frost White कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले
Poco X8 Power और Poco X8 दोनों में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 1,280x2,772 पिक्सल है और यह 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में HDR10+, Dolby Vision, 3,200Hz तक इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
दोनों फोन 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, TUV Triple Eye Protection, Wet Touch 2.0 और Corning Gorilla Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ आते हैं। डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए दोनों स्मार्टफोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है।
अलग-अलग Snapdragon प्रोसेसर
Poco X8 Power में 4nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.6GHz तक है। वहीं Poco X8 में Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक है। दोनों फोन में Adreno GPU दिया गया है। Poco X8 Power में 8GB तक LPDDR5x RAM और 256GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। वहीं स्टैंडर्ड Poco X8 में LPDDR4x RAM दी गई है।
50MP कैमरा से लैस दोनों फोन
फोटोग्राफी के लिए दोनों स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का f/1.8 प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन यानी OIS के साथ आता है। Poco X8 Power में इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है, जबकि Poco X8 में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए X8 Power में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Poco X8 में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
10,000mAh तक की बड़ी बैटरी
Poco X8 Power में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। वहीं Poco X8 में 9,000mAh की बैटरी है, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग मिलती है।
Android 16 और HyperOS 3
दोनों फोन डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आते हैं और Xiaomi के Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलते हैं। कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन के लिए चार OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। सुरक्षा के लिए दोनों डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। Poco X8 का डाइमेंशन 163.45x78.27x8.6mm और वजन करीब 226 ग्राम है। वहीं Poco X8 Power का डाइमेंशन 163.44x78.27x8.65mm है और इसका वजन करीब 229 ग्रा
