16GB रैम के साथ लॉन्च होगा Poco F8 Ultra, 6500mAh की होगी बड़ी बैटरी, लॉन्च से पहले जानें इसके धांसू फीचर्स

Poco F8 Ultra और F8 Pro के बारे में कहा जा रहा है कि ये दोनों ही स्मार्टफोन्स Redmi K90 और K90 Pro Max के रिब्रांडेड वर्जन होंगे। अगर आप पोको के इन स्मार्टफोन्स का इंतजार कर रहे हैं तो बता दें कि बाजार में दस्तक देने से पहले ही दोनों ही मॉडल्स के स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुके हैं।

स्मार्टफोन मेकर कंपनी पोको अपने फैंस के लिए धमाकेदार स्मार्टफोन लाने जा रहा है जिसमें 16GB तक की बड़ी रैम का सपोर्ट मिलेगा। मतलब आप बड़े आराम से इस स्मार्टफोन में मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे हैवी टास्क वाले काम कर पाएंगे। पोको की अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज Poco F8 होगी जिसे कंपनी जल्द ही ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकती है। इस सीरीज में कंपनी तीन तगड़े फोन्स लॉन्च कर सकती है जिसमें Poco F8, Poco F8 Pro, Poco F8 Ultra होंगे।

Poco F8 Ultra

पोको के अपकमिंग स्मार्टफोन में मिलेंग दमदार फीचर्स। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Poco F8 सीरीज में आने वाले F8 Ultra को कुछ दिन पहले ही एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन मिला है। कुछ जगहों पर ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं जिसमें Poco F8 Ultra और F8 Pro के बारे में कहा जा रहा है कि ये दोनों ही स्मार्टफोन्स Redmi K90 और K90 Pro Max के रिब्रांडेड वर्जन होंगे। अगर आप पोको के इन स्मार्टफोन्स का इंतजार कर रहे हैं तो बता दें कि बाजार में दस्तक देने से पहले ही दोनों ही मॉडल्स के स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुके हैं।

End of Feed