Poco ने भारतीय बाजार में अपने नए फोन Poco C81 को लॉन्च कर दिया है। Poco C81 कंपनी की C सीरीज का नया मेंबर है जिसके साथ दमदार बैटरी और शानदार डिजाइन दी गई है। Poco C81 को तीन कलर्स में पेश किया गया है और इसमें Unisoc का प्रोसेसर दिया गया है। Poco C81 के साथ 15W की फास्ट चार्जिंग भी है।
6,300mAh के साथ Poco का दमदार फोन भारत में लॉन्च, कीमत भी बजट में
कीमत और उपलब्धता
Poco C81 की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है। वहीं Poco C81x की कीमत 9,999 रुपये है, जिसमें 3GB RAM और 64GB स्टोरेज दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन 27 अप्रैल दोपहर 12 बजे से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। कलर ऑप्शन की बात करें तो Poco C81 Elite Black, Ice Blue और Sunset Gold में आएगा, जबकि C81x में Sunset Gold ऑप्शन नहीं मिलेगा।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
Poco C81 में 6.9-इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। वहीं Poco C81x में 6.88-इंच डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 650 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। दोनों फोन Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस हैं, जो 1.8GHz क्लॉक स्पीड के साथ आता है। साथ ही Mali-G57 GPU और 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज का सपोर्ट भी दिया गया है।
सॉफ्टवेयर और अपडेट
Poco C81 Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है, जबकि Poco C81x Android 15 पर काम करता है। कंपनी ने C81 के लिए 4 साल तक OS अपडेट और C81x के लिए 2 साल तक अपडेट देने का वादा किया है। दोनों फोन को 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
कैमरा और बैटरी
Poco C81 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 13MP का प्राइमरी सेंसर मिलता है। वहीं Poco C81x में 13MP का सिंगल कैमरा दिया गया है। दोनों फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। बैटरी की बात करें तो Poco C81 में 6,300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि C81x में 5,200mAh बैटरी मिलती है।
दोनों फोन 15W फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। दोनों स्मार्टफोन IP52 रेटिंग, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.2 और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। कुल मिलाकर, Poco C81 और C81x उन यूज़र्स के लिए अच्छे विकल्प हैं जो कम बजट में बड़ी बैटरी और स्मूथ डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन चाहते हैं।
