PM-WANI वाई-फाई का इस्तेमाल हुआ आसान, सरकार ने लॉगिन प्रोसेस में किया बड़ा बदलाव

PM-WANI के तहत अब छोटे समय वाले Wi-Fi प्लान भी शुरू होंगे। यूजर्स 15 मिनट, 30 मिनट और 60 मिनट के प्लान खरीद सकेंगे। यह सुविधा खासकर छात्रों, यात्रियों के लिए इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए फायदेमंद होगी।

PM-WANI वाई-फाई का नाम तो आपने सुना ही होगी। यदि नहीं जानते हैं तो भी कोई बात नहीं, हम आपको बता देते हैं। PM-WANI एक पब्लिक वाई-फाई प्रोजेक्ट है जो कि दूरसंचार विभाग की ओर से चलाया जा रहा है। अब भारत सरकार ने लोगों के लिए पब्लिक Wi-Fi का इस्तेमाल आसान बनाने के लिए PM-WANI सिस्टम में कई बड़े बदलाव किए हैं। इन नए बदलावों का मकसद देशभर में सस्ता और आसान इंटरनेट उपलब्ध कराना है।

PM-WANI

अब हर कोई कर सकेगा PM-WANI वाई-फाई का इस्तेमाल, सरकार ने लॉगिन प्रोसेस में किया बड़ा बदलाव

अब QR कोड स्कैन कर लैपटॉप होगा कनेक्ट

सरकार ने अब लैपटॉप और दूसरे डिवाइस को Wi-Fi से जोड़ने के लिए QR-based लॉगिन की सुविधा शुरू की है। अब यूजर अपने मोबाइल से QR कोड स्कैन करके आसानी से लैपटॉप को इंटरनेट से कनेक्ट कर सकेंगे। इससे बार-बार पासवर्ड डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी और इंटरनेट जल्दी कनेक्ट होगा।

End of Feed