क्या सच में बढ़े Petrol-Diesel के दाम? जानें वायरल सोशल मीडिया मैसेज पर PIB ने क्या कहा

इस समय सोशल मीडिया में बड़े पैमाने पर एक आदेश सर्कुलेट हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से पेट्रोल की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 12.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। अब इसको लेकर PIB की फैक्ट चेक की तरफ से पुष्टि कर दी गई है।

PIB Fact Check on Petrol Diesel Price Hike: टेक्नोलॉजी के दौर में सोशल मीडिया का दायरा काफी ज्यादा बढ़ चुका है। सोशल मीडिया में कब क्या वायरल हो जाए इसका कोई पैमाना नहीं है, इसलिए इस प्लेटफॉर्म में आने वाली हर एक बात पर भरोसा करना ठीक नहीं है। ऐसी ही एक इंफॉर्मेशन इस समय सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको लेकर सरकारी एजेंसी PIB ने बड़ा अपडेट दिया है।

Petrol price

पीआईबी ने ऐसी फेक खबरों पर भरोसा नहीं करने की सलाह दी है।(फोटो क्रेडिट-iStock)

दरअसल इस समय सोशल मीडिया में बड़े पैमाने पर एक आदेश सर्कुलेट हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से पेट्रोल की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमतों में 12.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। अब इसको लेकर PIB की फैक्ट चेक की तरफ से पुष्टि कर दी गई है कि यह पूरी तरह से फेक न्यूज है। PIB के मुताबिक भारत सरकार की तरफ से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

End of Feed