WhatsApp पर ही भर सकते हैं बिजली-पानी समेत तमाम तरह के बिल, भारत में शुरू हुई Bill Payments सुविधा

सालाना आधार पर UPI ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में 22 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि ट्रांजैक्शन वैल्यू 20 फीसदी बढ़ी। अगस्त में रोजाना औसतन करीब 79.1 करोड़ UPI ट्रांजैक्शन हुए। यह लगातार दूसरा महीना है जब UPI ने ट्रांजैक्शन वॉल्यूम का नया रिकॉर्ड बनाया है।

WhatsApp ने भारत में अपने यूजर्स के लिए Bill Payments सुविधा लॉन्च कर दी है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अब WhatsApp से बाहर निकले बिना बिजली, गैस, पानी, FASTag, इंश्योरेंस, क्रेडिट कार्ड और लोन जैसी कई तरह की पेमेंट कर सकेंगे। यह सुविधा Bharat Connect (BBPS) नेटवर्क पर आधारित है और इसके जरिए यूजर्स को 30 कैटेगरी में 22,722 से ज्यादा बिलर्स का एक्सेस मिलेगा।

Whatsapp Bill Payments

22,722 से ज्यादा Billers का मिलेगा एक्सेस/Photo- Whatsapp

कंपनी का यह कदम ऐसे समय आया है जब भारत में डिजिटल पेमेंट और खासतौर पर UPI का इस्तेमाल लगातार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहा है। WhatsApp का लक्ष्य रोजमर्रा के जरूरी कामों को भी उसी आसान तरीके से उपलब्ध कराना है, जिस तरह यूजर्स प्लेटफॉर्म पर मैसेज भेजते हैं।

End of Feed