दुनिया भर में Outlook और Microsoft की सेवाएं ठप, यूजर्स नहीं कर पा रहे लॉग-इन, कंपनी का आया बयान

इस तकनीकी दिक्कत पर माइक्रोसॉफ्ट का बयान भी आया है। अपने बयान में कंपनी ने कहा कि उसकी टीम ने फिलहाल सभी डिप्लॉयमेंट (अपडेट जारी करने की प्रक्रिया) रोक दिए हैं। प्रभावित इंफ्रास्ट्रक्चर से अतिरिक्त ट्रैफिक को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है।

Outlook Glitch: माइक्रोसॉफ्ट एवं आउटलुक की सेवाएं बाधित होने दुनिया भर में इसके यूर्जर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। गुरुवार रात से माइक्रोसॉफ्ट के एप में लॉग इन करने में यूजर्स को दिक्कत महसूस होने लगी। यही नहीं ओपन एआई एवं एंथ्रोपिक्स एआई सेवाएं बाधित होने की भी रिपोर्टें हैं। इस तकनीकी दिक्कत पर माइक्रोसॉफ्ट का बयान भी आया है। अपने बयान में कंपनी ने कहा कि उसकी टीम ने फिलहाल सभी डिप्लॉयमेंट (अपडेट जारी करने की प्रक्रिया) रोक दिए हैं। प्रभावित इंफ्रास्ट्रक्चर से अतिरिक्त ट्रैफिक को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है और प्रभावित सर्वरों को दोबारा शुरू किया जा रहा है, ताकि उन्हें फिर से सेवाओं के लिए बहाल किया जा सके।

microsoft

Outlook और Microsoft की सेवाएं ठप।

माइक्रोसॉफ्ट 365 की सेवाओं से जुड़ने में परेशानी

माइक्रोसॉफ्ट ने इससे पहले दिन में बताया था कि उसने उत्तरी अमेरिका में यूजर्स को प्रभावित करने वाली माइक्रोसॉफ्ट टीम्स की तकनीकी समस्या को ठीक कर लिया है और इसका असर पूरी तरह खत्म हो गया है। हालांकि, बाद में कंपनी ने कहा कि इस समस्या के कारण अन्य क्षेत्रों के यूजर्स को भी माइक्रोसॉफ्ट 365 की सेवाओं से जुड़ने में परेशानी हो सकती है।

End of Feed