ये हैं 50MP कैमरा वाले Oppo के नए स्मार्टफोन्स, कीमत 12,499 रुपये से शुरू

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 02:05 PM IST

Oppo ने दो नए स्मार्टफोन्स A77s और A17 को भारत में लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी के बजट स्मार्टफोन्स हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

Oppo ने अपने दो नए बजट स्मार्टफोन्स A77s और A17 को भारत में लॉन्च कर दिया है। OPPO A17 में MediaTek Helio G35 और 5000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, OPPO A77s में Snapdragon 680 प्रोसेसर और 50MP प्राइमरी कैमरा मौजूद है। आइए जानते हैं बाकी डिटेल।

Oppo A17

Oppo A17

कीमत

OPPO A77s की कीमत 17,999 रुपये और OPPO A17 की कीमत 12,499 रुपये रखी गई है। दोनों ही फोन्स को ग्राहक 7 अक्टूबर से कई ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद पाएंगे। A77s की बिक्री सनसेट ऑरेंज और स्टारी ब्लैक कलर ऑप्शन में होगी। वहीं, OPPO A17 को ग्राहक सनलाइट ऑरेंज और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे।

End of Feed