स्मार्टफोन लवर्स के लिए Oppo ने लॉन्च किए दो धांसू स्मार्टफोन, 8000mAh तक की बैटरी से हैं लैस

Oppo K15s में 6.57 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6360 MAX प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने दोनों ही स्मार्टफोन में एक से बढ़कर एक फीचर्स दिए हैं।

Oppo ने अपनी K15 सीरीज में दो नए स्मार्टफोन Oppo K15s और Oppo K15x लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इन दोनों फोन को खास तौर पर लंबी बैटरी लाइफ और मजबूत फीचर्स के साथ पेश किया है। इनमें से Oppo K15s में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि K15x में 6500mAh की बैटरी मिलती है। दोनों फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

New Smartphones

ओप्पो के ये नए स्मार्टफोन्स स्टाइलिश डिजाइन के साथ आते हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले ओप्पो ने बाजार में K15 Pro, K15 Pro+ और K15 को लॉन्च कर चुकी है। अब K15s और K15x के आने से इस सीरीज में दो और फोन जुड़ गए हैं।

End of Feed