स्पेशल कूलिंग फैन वाले Oppo K13 Turbo Pro की पहली सेल आज, 10 मिनट में घर पर डिलीवर होगा फोन

Oppo K13 Turbo Pro Sale: पावर के लिए इसमें 7,000mAh की बैटरी है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी में 5G, 4G, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4, GPS, NFC और USB टाइप-C शामिल हैं।

Oppo K13 Turbo Pro की आज यानी 15 अगस्त को पहली सेल है। Oppo K13 Turbo Pro की बिक्री आज से भारत में शुरू हो रही है। Oppo K13 Turbo Pro को इसी हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था। Oppo K13 Turbo Pro भारत में लॉन्च होने वाला पहला ऐसा फोन है जिसमें कूलिंग फैन दिया गया है। इसके अलावा फोन में 1.5K AMOLED स्क्रीन है। फोन में स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है और कई सारे एआई फीचर्स भी हैं।

Oppo K13 Turbo Pro/Photo-Oppo

Oppo K13 Turbo Pro/Photo-Oppo

Oppo K13 Turbo Pro की कीमत

Oppo K13 Turbo Pro की भारत में शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है। इस कीमत में 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरियंट मिलेगा। वहीं 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है। फोन को फ्लिपकार्ट, रिटेल स्टोर और कंपनी की साइट से मिडनाइट Maverick, पर्पल फैंटम और सिल्वर Knight कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन की डिलीवरी फ्लिपकार्ट से 10 मिनट में होगी।

End of Feed