Honor का नया स्मार्टफोन Honor X7c 5G भारत में लॉन्चिंग के लिए तैयार है। Honor X7c 5G की लॉन्चिंग अगले हफ्ते 18 अगस्त को भारत में होने वाली है। Honor X7c 5G को ग्लोबल मार्केट में पिछले साल अक्तूबर में लॉन्च किया गया था। भारत में भी ग्लोबल वेरियंट वाला मॉडल ही लॉन्च होगा। Honor X7c 5G के साथ स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 5,200mAh की बैटरी दी गई है। फोन को IP64 की रेटिंग भी मिली है।
Honor X7c 5G India Launch: अभी तक क्या है जानकारी
Honor X7c 5G को भारतीय बाजार में 18 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। Honor X7c 5G की बिक्री अमेजन इंडिया से होगी। Honor X7c 5G को फॉरेस्ट ग्रीन और मूनलाइट व्हाइट कलर में पेश किया जाएगा।
Honor X7c 5G की स्पेसिफिकेशन
Honor X7c 5G में 6.8 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 850 निट्स होगी। फोन के साथ वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP64 की रेटिंग मिलेगी। इसके अलावा ड्रॉप रेसिस्टेंट के लिए फोन को SGS सर्टिफिकेशन भी मिला है।
Honor X7c 5G में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलेगा और इसमें 5,200mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 35W Honor SuperCharge चार्जिंग का भी सपोर्ट होगा। फोन में 8GB रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी। फोन में 8GB वर्चुअल रैम भी मिलेगी।
कैमरे की बात करें तो Honor X7c 5G में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा, हालांकि ग्लोबल वेरियंट में 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। कैमरे के साथ कई सारे एआई फीचर्स भी मिलेंगे।
