टेक एंड गैजेट्स

Pixel फोन जैसी डिजाइन के साथ भारत में लॉन्च हुआ यह फोन, कीमत 10 हजार रु. से भी कम

Tecno Spark Go 5G Launched in India: Tecno Spark Go 5G में मीडियाटेक Dimensity 6400 प्रोसेसर के साथ 4GB तक रैम और 128GB की स्टोरेज है। फोन में Android 15 आधारित HiOS है। फोन में कई सारे AI फीचर्स दि गए हैं जिनमें राइटिंग असिस्टेंट से लेकर गूगल सर्किल टू सर्च भी शामिल हैं।

Image

Tecno Spark Go 5G Launched in India/ Photo- Tecno

टेक्नो ने अपने नए फोन Tecno Spark Go 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। Tecno Spark Go 5G के प्रीमियम डिजाइन वाला है जिसमें मीडियाटेक Dimensity 6400 प्रोसेसर के साथ 6,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में 4GB रैम के साथ 128GB तक की स्टोरेज दी गई है। फोन को लेकर कंपनी ने 5 साल तक नो हैंग यानी लैगफ्री एक्सपेरियंस का दावा किया है। Tecno Spark Go 5G के साथ गूगल पिक्सल जैसी डिजाइन दी गई है। रियर पैनल पर पिक्सल जैसी डिजाइन में ही कैमरा सेटअप दिया गया है।

Tecno Spark Go 5G की कीमत

Tecno Spark Go 5G की भारत में कीमत 9,999 रुपये है। फोन को एक ही वेरियंट 4GB रैम + 128GB स्टोरेज में पेश किया गया है। Tecno Spark Go 5G की बिक्री 21 अगस्त से फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे से होगी। Tecno Spark Go 5G को इंक ब्लैक, स्काई ब्लू और Turquoise ग्नीन कलर में पेश किया गया है।

Tecno Spark Go 5G की स्पेसिफिकेशन

Tecno Spark Go 5G में 6.76 इंच की HD+ (720x1,600 pixels) LCD स्क्रीन है जिसके साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट है। Tecno Spark Go 5G में मीडियाटेक Dimensity 6400 प्रोसेसर के साथ 4GB तक रैम और 128GB की स्टोरेज है। फोन में Android 15 आधारित HiOS है। फोन में कई सारे AI फीचर्स दि गए हैं जिनमें राइटिंग असिस्टेंट से लेकर गूगल सर्किल टू सर्च भी शामिल हैं। एआई टूल हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करते हैं।

Tecno Spark Go 5G को लेकर कंपनी ने दावा किया है यह पहला फोन है जिसमें 4X4 MIMO टेक्नोलॉजी दी गई है। यह टेक्नोलॉजी नेटवर्क की स्पीड को 73 परसेंट तक बढ़ा सकती है। इसके अलावा इसकी मदद से टेक्नो फोन को दो यूजर्स बिना नेटवर्क भी बात कर सकते हैं।

Tecno Spark Go 5G का कैमरा

कैमरे की बात करें तो Tecno के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। इसके साथ AI का भी सपोर्ट है। दूसरे लेंस के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो कि 2K वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड कर सकता है।

Tecno Spark Go 5G की बैटरी

Tecno ने इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी है जिसके साथ 18W की चार्जिंग का सपोर्ट है। चार्जर बॉक्स में ही मिलेगा। Tecno Spark Go 5G को IP64 की रेटिंग मिली है जो कि वॉटर रेसिस्टेंट के लिए है। कनेक्टिविटी के लिए टेक्नो के इस फोन में 5G, 4G, Bluetooth, Wi-Fi, GPS और USB Type-C पोर्ट है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article