टेक एंड गैजेट्स

7,000mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Poco M7 Plus 5G, जानें कीमत और सभी फीचर्स

Poco M7 Plus 5G Launched in India: फोन में Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर के साथ 8GB तक LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। रैम को 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसमें Android 15 आधारित HyperOS 2.0 है। कंपनी ने दो साल तक ओएस अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।

Image

Poco M7 Plus 5G/Photo- Flipkart

पोको ने अपने नए फोन Poco M7 Plus 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco M7 Plus 5G के साथ 7,000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग दी गई है। Poco M7 Plus 5G के साथ रिवर्स चार्जिंग भी है यानी आप अपने इस फोन से किसी अन्य डिवाइस को भी चार्ज कर सकेंगे। पोको के इस फोन Poco M7 Plus 5G में Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से....

Poco M7 Plus 5G की स्पेसिफिकेशन

Poco M7 Plus 5G में 6.9 इंच की फुल HD+ (1,080×2,340 pixels) स्क्रीन दी गई है जिसके साथ 144Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 850 निट्स है। डिस्प्ले के साथ तीन TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिल रहे हैं जो कि ब्लू लाइट फिल्टर, फ्लिकर फ्री और circadian स्टैंडर्ड के लिए हैं। फोन में Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर के साथ 8GB तक LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। रैम को 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसमें Android 15 आधारित HyperOS 2.0 है। कंपनी ने दो साल तक ओएस अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।

Poco M7 Plus 5G का कैमरा

कैमरे की बात करें तो पोको के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। दूसरे लेंस के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फी के लिए दिया गया है। दोनों कैमरे से 1080 पिक्सल तक 30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग हो सकेगी।

Poco M7 Plus 5G की बैटरी

Poco M7 Plus 5G में 7,000mAh की बैटरी है जिसेक साथ 33W की फास्ट चार्जिंग है और 18W की रिवर्स चार्जिंग है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G, Bluetooth 5.1, Wi-Fi, GPS और USB Type-C पोर्ट है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन को IP64 की रेटिंग मिली है और कुल वजन 217 ग्राम है।

Poco M7 Plus 5G की भारत में कीमत

Poco M7 Plus 5G की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। इस कीमत में 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मिलेगी, वहीं 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये है। फोन को 19 अगस्त से फ्लिपकार्ट से एक्वा ब्लू, कार्बन ब्लैक और क्रोम सिल्वर कलर में खरीदा जा सकेगा।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article