Oppo Find X9 Series: LUMO इमेज इंजन के साथ 18 नवंबर को होगी लॉन्चिंग, बदल जाएगी मोबाइल फोटोग्राफी की परिभाषा

ओप्पो ने अपना इमेजिंग प्लेटफॉर्म LUMO विकसित किया है। यह तकनीक कैमरा सिस्टम के बुनियादी स्तर पर काम करती है और इस बात पर विशेष ध्यान देती है कि कैमरा रोशनी को कैसे समझे, रंगों को कैसे सहेजे, डेप्थ को कैसे मापे और फ्रेम में मौजूद इंसानी चेहरे या तत्वों को कैसे पहचानें।

ओप्पो ने भारत में Find X9 Pro की कीमत की घोषणा की है। भारत में ओप्पो Find X9 Pro की कीमत ₹99,999 रखी गई है, जो 16GB RAM और 512GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के लिए है। यह टॉप मॉडल है जो अपकमिंग Find X9 सीरीज का हिस्सा है। इसमें खासतौर पर LUMO इमेज इंजन दिया गया है जिसे लेकर बेस्ट फोटोग्राफी का दावा किया गया है।

OPPO introduces revolutionary LUMO Image Engine in Find X9 Series

Photo-oppo

लॉन्च डीटेल और फीचर्स

Find X9 सीरीज की लॉन्चिंग 18 नवंबर को भारत में होने वाली है। इसके तहत Find X9 Pro को भी पेश किया जाएगा। इस सीरीज में यूजर्स एक्सपेरियंस बढ़ाने के लिए डिजाइन की गई अत्याधुनिक इमेजिंग तकनीक शामिल होगी। LUMO इमेज इंजन हाईटेक ऑप्टिक्स और कम्प्यूटेशनल प्रोसेसिंग को एकीकृत करता है ताकि ऐसे फोटो क्लिक हों जो मानव दृष्टिकोण को करीब से दर्शाते हैं।

End of Feed