पिछले कुछ समय में स्मार्टफोन कंपनियों के बीच में कैमरा फीचर्स को लेकर जबरदस्त होड़ मची हुई है। अगर आप एक नया कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो ने अपने फैंस के लिए एक नई स्मार्टफोन सीरीज Find X10 को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में कंपनी ने Oppo Find X10, Find X10 E और Find X10 Pro Max को लॉन्च किया है।
ओप्पो ने अपने इस लेेटेस्ट स्मार्टफोन में एक से बढ़कर एक फीचर्स उपलब्ध कराए हैं।
ओप्पो की नई सीरीज का सबसे खास मॉडल Find X10 Pro Max है, जिसमें रियर पैनल में आपको 200 मेगापिक्सल सेंसर वाले तीन कैमरा देखने को मिलते हैं। सिर्फ कैमरा ही नहीं बल्कि इसमें आपको हाई परफॉर्मेंस वाला चिपसेट भी देखने को मिलता है। आइए आपको इस स्मार्टफोन में मिलने वाले वेरिएंट्स और कीमत की जानकारी देते हैं।
Oppo Find X10 सीरीज की कीमत
Oppo Find X10 का बेस मॉडल 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आया है जिसे कंपनी ने बाजार में CNY 5,499 यानी करीब 78,000 रुपये में पेश किया है। इस स्मार्टफोन का में पेश किया गया है। इसका दूसरा वेरिएंट 12GB + 512GB स्टोरेज के साथ आता है। इसे कंपनी ने CNY 5,999 यानी लगभग 86,000 रुपये में लॉन्च किया है। वहीं 16GB + 512GB वेरिएंट CNY 6,499 (करीब ₹93,000) और 16GB + 1TB मॉडल CNY 7,499 (लगभग ₹1.07 लाख) में पेश किया गया है।Find X10 E को कंपनी ने दो कॉन्फिगरेशन में पेश किया है। इसके 12GB + 256GB मॉडल की कीमत CNY 4,999 यानी करीब 71,000 रुपये है। वहीं 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट को CNY 5,499 यानी लगभग 78,000 रुपये में लॉन्च किया गया है।
Find X10 Pro Max की कीमत
सीरीज के सबसे महंगे फोन Find X10 Pro Max की शुरुआती कीमत CNY 6,799 यानी करीब 97,000 रुपये रखी गई है। इसके 12GB + 512GB मॉडल की कीमत CNY 7,499 (लगभग ₹1.07 लाख), 16GB + 512GB मॉडल की कीमत CNY 7,999 (करीब ₹1.14 लाख) और 16GB + 1TB वेरिएंट की कीमत CNY 8,999 यानी लगभग ₹1.28 लाख है।24 सितंबर से शुरू होगी बिक्री
आपको बता दें कि ओप्पो की इस नई स्मार्टफोन सीरीज की सेल चीन के बाजार में 24 सितंबर से शुरू होगी। फिलहाल अभी इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि कंपनी इसे भारतीय बाजार में पेश करेगी या नहीं लेकिन ओप्पो की जिस तरह से फैन फॉलोइंग भारत में उससे उम्मीद लगाई जा सकती है जल्द ही इसे भारत में भी पेश किया जा सकता है।Find X10 को Light Titanium, Ice Blue और Qingcheng कलर में खरीदा जा सकेगा। Find X10 E दो रंगों—Light Titanium और Ice Blue में आएगा। वहीं Find X10 Pro Max को Light Titanium, Moon White और Warm Orange कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Find X10 Pro Max के फीचर्स
Oppo Find X10 Pro Max में 6.78 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1,272 x 2,772 पिक्सल है। स्क्रीन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 95.5 प्रतिशत है, जबकि टच सैंपलिंग रेट 288Hz तक है। डिवाइस को पानी और धूल से बचाव के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।Dimensity 9600 Pro चिपसेट से लैस है फोन
परफॉर्मेंस के लिए Find X10 Pro Max में 2nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 9600 Pro ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है। इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 4.55GHz बताई गई है। ग्राफिक्स के लिए ARM Mali G2 Ultra GPU दिया गया है।फोन में 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 17 पर आधारित ColorOS 17 पर काम करता है।
