Oppo F33 5G भारत में लॉन्च, 80W की फास्ट चार्जिंग और तीन-तीन आईपी रेटिंग से लैस

ओप्पो ने अपने नए फोन Oppo F33 5G को लॉन्च किया है जो दमदार बैटरी, फास्ट चार्जिंग और शानदार डिस्प्ले के साथ Oppo F33 5G मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर उभरा है।

ओप्पो इंडिया ने अपने नए फोन Oppo F33 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। नया फोन Oppo F33 5G पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए Oppo F31 5G का अपग्रेडेड वर्जन है। Oppo F33 5G में 6.57 इंच की फुल HD+ AMOLED स्क्रीन है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 6360 Max प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 8 जीबी तक रैम और तीन-तीन आईपी रेटिंग्स दी गई हैं।

Oppo F33 5G

Oppo F33 5G भारत में लॉन्च, 80W की फास्ट चार्जिंग और तीन-तीन आईपी रेटिंग से लैस

भारत में कीमत और उपलब्धता

Oppo F33 5G को भारत में तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये रखी गई है। वहीं 8GB + 128GB मॉडल 34,999 रुपये और टॉप वेरिएंट 8GB + 256GB की कीमत 37,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Forest Green और Pearl White रंगों में उपलब्ध है। आप इसे Oppo की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart से खरीद सकते हैं। फिलहाल यह डिवाइस प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

End of Feed